ABOUT US


निवेदन -

       
           मान्यवर! 
                         आप सभी बंधुओं का देवज्ञानम परिवार हार्दिक स्वागत करता  है। 

  देवज्ञानम  वेबसाइट के द्वारा भारतवर्ष की विभिन्न धार्मिक,सांस्कृतिक परम्पराओं को विश्व भर में प्रचारित करने के लिए हमारा ये छोटा सा प्रयास है, भारतीय संस्कृति के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लोगों तक पहुंच सके इसके लिए हमें आप सभी के सहयोग की आवश्यकता रहेगी। 
        अगर आपके आस -पास  कोई भी धार्मिक व पौराणिक स्थान है तो आप भी उसके बारे में हमें लिखकर भेज सकते हैं साथ ही उसकी वीडियो और फोटोग्राफ भी हमें मेल करें, हमारा प्रयास है हर उस स्थान की जानकारी विश्व स्तर तक पहुंच सके जिसकी जानकारी सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित हैं। 
         समय -समय पर हमारे यहाँ एक विशेष विषय पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने का प्रयास किया जायेगा उसमे आप सभी सम्मिलित हो सकते हैं , चयनित लेख को लेखक के नाम व  फोटो के साथ प्रकाशित किया जायेगा। 
        हमें आप अपने सुझाव अवश्य भेजें जिससे हमें  वेबसाइट को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
हमारी पोस्ट व वेबसाइट लिंक को अधिक से अधिक शेयर करके हमारा सहयोग करें । 
इसके साथ आप हमारे सदस्य बने ताकि हमारी हर पोस्ट की जानकारी का नोटिफिकेशन आपको मिल सके। 


 आपका सहयोग  और हमारा प्रयास इस मिशन को सफल बनाएगा। 
                                                             सधन्यवाद 
                                                                                
                                                                                                              

  आपका 
    देवज्ञानम परिवार 



Comments

Popular posts from this blog

श्री देवदेवेश्वर महादेव मंदिर (DEVDEVESHVAR MANDIR)

MISHRIT TIRTH HOLI PARIKRMA MELA मिश्रित तीर्थ होली परिक्रमा मेला