HEALTH & FITNESS

   

तुलसी

Tulsi plant
 

        आज हम आपको तुलसी के वृक्ष के विषय में बतायेगे तुलसी जिसकी

धार्मिक मान्यताओं के साथ आयुर्वेद में भी काफी महत्वपूर्ण व्याख्यान मिलते

है। धर्मशास्त्रो के अनुसार इसकी पूजा की जाती है।

सनातन धर्म के अनुसार प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा होना शुभ

माना जाता है। प्रत्येक दिन इसका पूजन का विधान है। सौभाग्य का प्रतीक है ये वृक्ष।

आयुर्वेद में इसका विशेष स्थान है।

       इसका वैज्ञानिक नाम आसीमम सैक्टम है। इसमें औषधीय गुणों का

भण्डार पाया जाता है।


        तुलसी सर्दी जुकाम, कफ, गले की खराश, त्वचा रोग, सासों की दुर्गन्ध ,

सर दर्द आखों की समस्या, तनाव, हृदय रोग आदि में लाभकारी बताई गयी है।

   * प्रतिदिन तुलसी का सेवन सामान्य रूप से करने से शरीर को लाभ मिलता है।

    * सर्दी जुकाम में तुलसी को चाय की तरह से उबालकर पीने से काफी राहत

मिलती है।

   * तुलसी,अदरक, शहद, को मिलाकर बनाया गया काढा पीने से श्वास सम्बन्धी

समस्याओ में आराम मिलता है।

   * गले में खराश, जकड़न आदि में भी तुलसी का रस, अदरक का रस, शहद

एक एक चम्मच मिलाकर थोड़ा थोड़ा चाटने पर आराम मिलता है।

       

Comments

Popular posts from this blog

श्री देवदेवेश्वर महादेव मंदिर (DEVDEVESHVAR MANDIR)

MISHRIT TIRTH HOLI PARIKRMA MELA मिश्रित तीर्थ होली परिक्रमा मेला