रुद्रावर्त महादेव का मंदिर(RUDRAVART MANDIR)
भारत भूमि पर हजारों ऐसे प्राचीन मंदिर हैं जिनके रहस्य को जानने के लिए अनेक लोगों ने प्रयास किया पर विफल रहे। इसी श्रंखला में हमारे क्षेत्र में भी कई स्थान रहस्य से भरे हुए हैं, इन्हीं में से एक स्थान का नाम है रुद्रावर्त महादेव का मंदिर। मिश्रित तीर्थ से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर नैमिष के पहले गोमती तट पर स्थित इस स्थान पर भगवान शिव का मंदिर है यहां पर गोमती नदी में शिव जी का कुंड है जिसमें स्थित शिवलिंग पर प्रसाद चढ़ाने पर शिव जी प्रसाद ग्रहण करते हैं, साथ ही आपके लिए भी प्रसाद वापस मिलता है, और आप इसे अपनी आंखो से देख सकते हैं। यहां का सुरम्य वातावरण आपको मंत्रमुग्ध करता है, प्रतिदिन एवं सावन में लाखो श्रद्धालु यहां पर पूजा अर्चना करने आते हैं। सम्पर्क सूत्र महंत श्री विनोद दास जी +91-9198030408 आसपास के दर्शनीय देव स्थान ब्रह्मावर्त, देवदेवशर महादेव मंदिर , नैमिष चक्र तीर्थ , मिश्रित तीर्थ